Bihar News : नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय को मिला स्थाई कुलपति

पटना न्यूज : राज्यपाल सह कुलाधपारी आरिफ मोहम्मद खान ने चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ परामर्श के बाद कुलपति की नियुक्ति की गई है। राजभवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुंगेर विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय को नए कुलपति मिले हैं।
प्रो. संजय कुमार को मुंगेर विश्वविद्यालय, प्रो. विवेकानंद सिंह को पूर्णिया विश्वविद्यालय, प्रो. रविंद्र कुमार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय और डॉ. इंद्रजीत सिंह को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति केसी सिन्हा के सेवानिवृत्त के बाद से प्रभार प्रोवीसी के पास ही कुलपति का प्रभार था। प्रो. रविंद्र कुमार की नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय को पूर्णकालिक कुलपति मिला है। इसी प्रकार, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का प्रभार बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति संभाल रहे थे। डॉ. इंद्रजीत सिंह की नियुक्ति के साथ यह पद भी स्थायी रूप से भरा गया है। एनआईटी पटना के प्रोवीसी प्रो. विवेकानंद सिंह को पूर्णिया विश्वविद्यालय तथा नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के प्रोवीसी प्रो. संजय कुमार को मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।