आज की ताजा खबर

    Bihar News : बिहार में इतने लाख बढ़ गए नए मतदाता, 7.70 करोड़ के पार वोटर्स, इतने लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट

    2025-01-07 13:55:26 चुनाव

      पटना न्यूज : इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार राज्य की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7,80,22,933 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 4,07,63,352, महिला मतदाताओं की संख्या 3,72,57,477, और तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 2,104 है।

      • 12 लाख से ज्यादा नए वोटर्स   

      आज यानि 7 जनवरी 2025 को बिहार राज्य की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस सूची के अनुसार 12,03,900 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 4,09,434 नाम हटाए गए हैं।

      इस बार निर्वाचक सूची में लिंगानुपात में सुधार हुआ है, जो अब 914 हो गया है। पुरुष मतदाताओं की संख्या में 3,25,280 और महिला मतदाताओं की संख्या में 4,69,078 की बढ़ोतरी हुई है।

      • निर्वाचक सूची के अनुसार:

      18-19 वर्ष आयु वर्ग: 8,08,857 मतदाता

      20-29 वर्ष आयु वर्ग: 1,55,90,481 मतदाता

      30-39 वर्ष आयु वर्ग: 2,04,24,920 मतदाता

      • निर्वाचक सूची में सुधार के लिए विशेष अभियान

      निर्वाचक सूची में सुधार के लिए विशेष अभियान दिवसों का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही अब एक वर्ष में चार अर्हता तिथियां (01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, और 01 अक्टूबर) होंगी, जिससे मतदाता पंजीकरण में और अधिक सुविधा होगी। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप और वेबसाइट उपलब्ध हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन प्रखंड, अनुमंडल, और जिला निर्वाचन कार्यालयों में किया जा सकता है। बिहार में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी और लिंगानुपात में सुधार राज्य में लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive