Pawan Singh: पवन सिंह करने जा रहे तीसरी शादी ? बर्थडे पर नई-नवेली दुल्हन की तरह दिखी ये हसीना

- जन्मदिन का जश्न और चांदनी सिंह के साथ केमिस्ट्री
- पवन सिंह की मां ने भी दिया शादी का संकेत
- पवन सिंह की तीसरी शादी
पटना न्यूज: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार चर्चा यह है कि पवन सिंह जल्द ही तीसरी शादी कर सकते हैं। भोजपुरी अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर चांदनी सिंह की उपस्थिति और दोनों के बीच की नजदीकियों ने चर्चाओं को हवा दी है.
पवन सिंह की मां ने भी बेटे के जीवन में नई शुरुआत के संकेत दिए हैं. इसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह तीसरी शादी कर सकते हैं. इससे पहले पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी की शादी के एक साल बाद मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बीवी संग तलाक का मामला चल रहा है।
![]()
दरअसल लखनऊ में 5 जनवरी 2025 को पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर दिग्गज कलाकारों के साथ भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह भी नजर आई थीं. इस दौरान चांदनी और पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. इस खास मौके पर पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह काफी क्लोज नजर आई थीं. दोनों की इन्ही तस्वीरों से शादी की खबर को हवा मिली.
वहीं अपने बर्थडे पर पवन सिंह ने चांदनी को अपने हाथों से केक भी खिलाया था. जन्मदिन के जश्न में चांदनी सिंह ने लाल रंग की साड़ी और चूड़ियों में शिरकत की, जो ज्यादातर समय पवन सिंह और उनकी मां के साथ नजर आईं. चांदनी ने पवन सिंह के साथ तस्वीरें और रील्स भी इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी.
![]()
इस दौरान पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह भी मौजूद थीं और वो पूरे टाइम चांदनी सिंह के साथ थीं। एक्टर की मां ने ये भी हिंट दिया कि साल 2025 में हंगामा होगा और वो अपने बेटे को यही आशीर्वाद देंगी कि उसकी जिंदगी बदल जाए। चांदनी ने भी इंस्टाग्राम पर पवन के साथ ढेर सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
![]()
बता दें कि पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। लेकिन 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से शादी की। हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी विवादों से भरी रही। दूसरी बीवी संग तलाक का मामला चल रहा है। इसके बाद अब चांदनी सिंह से तीसरी शादी की खबर सामने आई है। अभिनेत्री चांदनी सिंह ने 2018 में एल्बम “पलंग करे चोय चोय” से अपनी पहचान बनाई। उनकी खूबसूरती और अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।