आज की ताजा खबर

    Bihar News : एक लड़की दूसरी को दिल दे बैठी, बिहार की दो लड़कियों ने भागकर दिल्ली में रचायी शादी

    2025-01-12 14:08:45 लेटेस्ट खबरें

      पटना न्यूज़ : बिहार के बेगूसराय से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो लड़कियों का दिल एक दूसरे को देखकर धड़कने लगा. दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करती थी. प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि परिवारवालों के खिलाफ जाकर दोनों ने घर से दिल्ली भागकर शादी रचा ली. इसका खुलासा तब हुआ जब परिजनों की धमकी से परेशान दोनों लड़की न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस के पास पहुंच गयी. उसने पुलिस को बताया कि अगर दोनों को एक साथ नहीं रहने दिया जाएगा तो वह दोनों जान दे देगी

      • ट्यूशन पढ़ाने के दौरान प्यार, फिर शादी

      दरअसल पूरा मामला ये है कि प्रज्ञा सुमन ट्यूशन पढ़ाने के लिए लक्ष्मी के बहन के घर जाती थी. इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों का रिश्ता प्रेम में बदल गया. लक्ष्मी बीए पार्ट वन की छात्रा है जबकि प्रज्ञा बीए पार्ट थर्ड की. बताया जाता है कि दोनों के घर वालों को जब इस प्रेम कहानी खबर लगी तो परिवार के लोग दोनों को बातचीत से रोकते रहे. लेकिन, दोनों ने किसी की एक न सुनी और समय के साथ-साथ ये रिश्ता और गहरा होता गया. 

      इसी बीच दोनों घर से भाग कर दिल्ली पहुंच गईं और नई दिल्ली के उत्तम नगर के एक मंदिर मे शादी रचा ली. घर से भाग जाने के बाद लक्ष्मी के परिवार के लोगों ने प्रज्ञा सुमन पर लक्ष्मी के अपहरण का मामला चेरियाबरियारपुर थाना में दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस की दबिश बढ़ी तो दोनों शनिवार को चेरियाबरियारपुर थाना पहुंचीं तब जाकर इस पूरे मामले पर से पर्दा उठा. यहां यह भी बता दें कि प्रज्ञा सुमन लड़के की वेश में रहती हैं और उसकी आवाज भी लड़कों की तरह है.

      • 9 माह से दोनों रिलेशन में 

      मामला चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र का है. दोनों ने पुलिस को बताया कि उसके बीच पिछले 8-9 महीने से दोस्ती है और दोनों एक दूसरे से प्यार करती है. चेरियाबरियारपुर की रहने वाली लड़की दुल्हन तो खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की दूल्हा होने का दावा कर रही है.

      • प्रज्ञा दूल्हा और लक्ष्मी दुल्हन, पति-पत्नी के रूप में रहना चाहती है

      पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। प्रज्ञा ने दूल्हे और लक्ष्मी ने दुल्हन की भूमिका निभाई। लक्ष्मी ने बताया कि हम दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। आगे कहा कि हमने नई दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक मंदिर में शादी की है। इस शादी में मैंने प्रज्ञा सुमन को अपना पति स्वीकार किया है। लक्ष्मी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर गोसाई मठ गई थीं, जहां प्रज्ञा (प्रियंका) ट्यूशन पढ़ाने आती थीं। वहीं उनकी दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। उसने बताया कि उनकी दोस्ती करीब आठ-नौ महीने पहले शुरू हुई थी। अब उन्होंने पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का फैसला कर लिया है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive