आज की ताजा खबर

    12 साल पहले की प्रेम विवाह, तीन बच्चे की मां बनने के बाद दोबारा चढ़ा प्यार का भूत दो बच्चों के पिता पर आया दिल, पति ने पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी

    2024-12-18 13:25:57 लेटेस्ट खबरें

      सहरसा : रितेश 

      सहरसा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा 12 साल पहले एक महिला ने पारिवारिक और सामाजिक बंधन को तोड़कर दूसरी जाति के लड़के के साथ प्रेम विवाह की थी। तीन बच्चों की मां बनने के बाद महिला पर एक बार फिर से प्यार का भूत सवार हुआ और दो बच्चों के पिता पर दिल आ गया। पति ने रंगेहाथ पकड़ने पर पत्नी की शादी प्रेमी के साथ समाज के सामने करा दी। दिलचस्प तो यह है कि पति के साथ तीन बच्चों ने ग्रामीणों के समक्ष पत्नी और प्रेमी को शादी की रस्म अदा कराई। 



      मामला सहरसा के बैजनाथपुर गांव का है। इस गांव के अनिल सुतीहार को 12 साल पहले रहुआ तुलसियाही गांव की लड़की से प्यार हो गया था। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम बढ़ता गया और दोनों शादी करने का फैसला किया मगर एक जाति के नहीं होने के कारण परिजन तैयार नहीं हुए। परिजन के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली। अनिल पेशे से बढ़ई मिस्त्री है। शादी के बाद दोनों की जिंदगी ठीकठाक चल रही थी और तीन बच्चे भी हुए। इस बीच पत्नी का दिल गांव के रहने वाले ब्रजेश राम नामक युवक पर आ गया। जो, पूर्व वार्ड पार्षद है। वह भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसने ही महिला अंतरजातीय विवाह के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। इसकी भनक पति और गांव के कई लोगों को लग गई थी, लेकिन सबूत के अभाव में सभी चुप ही रहे। 16 दिसंबर की रात पति के नहीं होने का फायदा उठा कर ब्रजेश महिला के घर पहुंच गया। उसी दौरान महिला का पति अचानक घर पर आ गया और पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला का पति दोनों को समाज के लोगों और पुलिस के पास लेकर पहुंचा। महिला ने सबके सामने अपने लव अफेयर्स की बात स्वीकार कर ली और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद महिला के पति ने समाज के सामने ही 



      महिला की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी। दूसरी बार प्रेम विवाह करने के बाद महिला अपने तीन बच्चों को अपने साथ रखने की इच्छा जताई, जबकि उसका पहला पति भी बच्चों को अपने साथ रखना चाह रहा था। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ है। जबकि, महिला अपने प्रेमी के साथ रहने लगी है। गांववालों के सामने कराई गई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के पहले पति अनिल ने कहा कि मैंने उसे दिल से चाहा था, लेकिन उसकी खुशी अब उसके प्रेमी के साथ है। मैंने उसकी इच्छा पूरी की। ब्रजेश की पहली पत्नी के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।ये है बिहार के सहरसा कि अजब प्रेम कि गजब कहानी


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive