आज की ताजा खबर

    Patna News : गांधी सेतु पर चलती बस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, शीशा तोड़कर निकले लोग

    2025-01-11 07:09:20 लेटेस्ट खबरें

      पटना न्यूज : बिहार की राजधानी पटना के महात्मा गांधी सेतु पर एक बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार सुबह सवा 11 बजे गांधी महासेतु के पिलर नंबर 14 और 15 नंबर के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में बैठे कई यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई तो कई यात्रियों को यातायात पुलिस ने बाहर निकाला। दरभंगा से पटना आ रही बस में 40 यात्री थे सवार थे। 

      •  40 यात्रियों से भरी बस में अचानक लगी आग 

      दरअसल पटना में गांधी सेतु पुल पर 40 यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। घटना के बाद सेतु पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

      हालांकि बस के ड्राइवर, खलासी और यात्रियों ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।   

      बस दरभंगा से पटना की ओर जा रही थी, जब अचानक बस में आग लगने की घटना हुई। जैसे ही बस में धुंआ उठना शुरू हुआ, यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्राइवर और खलासी ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत बस को रोका और यात्रियों को बाहर निकलने का निर्देश दिया।


      • आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं 

      इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है। 

      घटना के बाद यात्रियों में डर और तनाव का माहौल था। हालांकि राहत की  बात ये रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive