आज की ताजा खबर

    Bihar Transfer-Posting News : नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 31 अंचल में CO की पोस्टिंग, 82 अधिकारी बदले गए

    2025-01-07 14:16:26 लेटेस्ट खबरें

      पटना न्यूज : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 82 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें राजस्व अधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी तक के अधिकारी शामिल हैं।  

      • 82 अधिकारियों का तबादला

      दरअसल नीतीश सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा उलटफेर किया है। राजस्व अधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी तक के 82 अधिकारियों का तबादला हो गया है। बिहार के 31 अंचलों में नए अंचल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मंगलवार की शाम तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।

      औरंगाबाद निवासी निशांत कुमार को समस्तीपुर सरायगंज का अंचल अधिकारी बनाया गया है। नवादा के रहने वाले अरविंद कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि का अंचल अधिकारी बनाया गया है। रोहतास जिला के राकेश कुमार सिंह को पटना जिला के बिहटा का अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा के रहने वाले अनुज कुमार को सारण जिला के परसा का सीओ बनाया गया है। वहीं जहानाबाद की रहने वाली अलका कुमारी को अंचल अधिकारी नौतन, संजय कुमार प्रसाद को अंचल अधिकारी अकबरपुर, अजय कुमार को अंचल अधिकारी अररिया सदर, विद्यानंद झा को अंचल अधिकारी पुरैनी मधेपुरा, राजेंद्र कुमार राजीव को अंचल अधिकारी चेवाडा़,शेखपुरा, खुशबू गौतम को अंचल अधिकारी पकड़ी बरावां, संतोष कुमार सिंह को अंचल अधिकारी विस्फी मधुबनी के अलावे अन्य अंचलों में नए सीओ का पदस्थापन किया गया है.

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive