आज की ताजा खबर

    इस्कॉन मंदिर में मनाई गयी गीता जयंती

    2024-12-11 13:56:00 धर्म

      इस्कॉन मंदिर में मनाई गयी  गीता जयंती

       

      गया : स्थानीय गांधी मैदान स्थित इस्कॉन मंदिर में 11 दिसंबर को गीता जयंती मनाई गयी । जानकारी देते हुए मंदिर अध्यक्ष श्री जगदीश श्याम दास जी ने कहा की सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस्कॉन मंदिर प्रांगण में 500 गीता प्रेमिओं के उपस्थिति में सम्पूर्ण गीता पाठ किया गया। गीता पाठ सुबह भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ। मंदिर की तरफ से सभी को श्रीमद भगवद गीता दिया गया था। गीता का एक मंदिर भी बनाया गया था। गीता के 700 श्लोक उच्चारण करते वक़्त मंदिर में एक दिव्य वातावरण सृस्टि हो रहा था। 

       उन्होंने कहा की मोक्षदा एकादसी के दिन को गीता जयंती मनाई जाती है क्योंकि मोक्षदा एकादसी के दिन ही महाभारत युद्ध शुरू हुआ था जिस दिन  श्री भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिए थे। श्रीमद भगवद गीता सिर्फ एक आध्यात्मिक पुस्तक नहीं है बल्कि श्रीमद भगवद गीता मनुष्य जीवन में अंधकार से आलोक की और जाने के लिए एक मार्गदर्शक है। जैसे हमको  किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ एक मैन्युअल प्राप्त होता है , वैसे ही मनुष्य जीवन के लिए श्रीमद भगवद गीता एक मैन्युअल है। आज के समय में समाज में अशांति, तनाव अदि का एक ही समाधान है सभी श्रीमद भगवद गीता पढ़े और गीता के शिक्षाओं जीवन में उतारे। उन्होंने कहा इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में समय समय पर गीता का अध्ययन कराया जा रहा है। इस्कॉन मंदिर का उद्देश्य है की सभी रोज़ गीता अध्ययन करें और गीता के सन्देश को समझे। उपस्थित गीता प्रेमिओं में सभी रोज़ गीता अध्ययन और लिखने का संकल्प लिए। गीता पाठ के उपरांत सभी के लिए प्रसाद का व्यवस्था किया गया था।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive