आज की ताजा खबर

    Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला CM के तौर पर ली शपथ, प्रवेश वर्मा सहित 6 लोग बने मंत्री, PM मोदी-NDA के बड़े नेता रहे मौजूद

    BNP डेस्क 2025-02-20 10:52:29 चुनाव

      Deilhi Election : 27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर बीजेपी सरकार बन गई है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली।उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। रेखा गुप्ता राज्य की 9वीं मुख्यमंत्री और दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।

      रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री, ये सब बने मंत्री

      यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली। आज देर शाम तक मंत्रालय और उनका पदभार भी सौंपा जा सकता है. 

      PM मोदी-NDA के बड़े नेता रहे मौजूद

      शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा फिल्म स्टार, साधु-संत और कारोबारियों के साथ ही हजारों लोग शामिल हुए। पीएम मोदी के अलावा आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला है. आगे देखिए रेखा गुप्ता ने इतिहास रचते हुए दिल्ली CM के तौर पर शपथ ली। वहीं प्रवेश वर्मा सहित 6 लोगों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.


      कौन है दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

      रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता पेशे से एक वकील हैं. इसके अलावा बीजेपी में उनकी गिनती अग्रणी नेताओं में होती है. वो दिल्ली बीजेपी की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई है. 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive