आज की ताजा खबर

    Bihar News : दक्षिणेर गांव में भागवत ज्ञान यज्ञ के अवसर पर कथा का आयोजन, 54000 वर्ग फीट में बनाया गया पंडाल

    आशीष कुमार 2025-02-07 05:11:04 धर्म

      गया न्यूज : बिहार के गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने प्रसिद्ध हिंदू कथा वाचिका जया किशोरी पहुंची। जया किशोरी ने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान विष्णु के अलौकिक चरण चिन्ह पर मत्था टेका। विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर जया किशोरी काफी प्रसन्न दिखीं। वहीं, इस दौरान विष्णु प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा जया किशोरी को विष्णु चरण चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

      भगवान विष्णु का चरण चिन्ह किया गया भेंट 

      प्रसिद्ध हिंदू कथा वाचिक जया किशोरी विश्व प्रसिद्ध विष्णु पद मंदिर को पहुंची। विष्णु पद मंदिर में जया किशोरी ने पूजा अर्चना की। भगवान विष्णु के अलौकिक चरण चिन्ह पर मत्था टेका। गया पाल पंडों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। मौके पर विष्णु पर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने भगवान विष्णु का चरण चिन्ह कथा वाचिक जया किशोरी को भेंट किया।


      मंत्री प्रेम कुमार भी कथा सुनने को पहुंचे

      जया किशोरी एक फरवरी को गया आई। 8 फरवरी तक वह गया में रहेगी। गया जिले के परैया प्रखंड अंतर्गत दक्षिणेर गांव में भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन एक से 8 फरवरी तक है। इसमें प्रसिद्ध हिंदू कथा वाचिक जया किशोरी का प्रवचन दो से 8 फरवरी तक आयोजित है। इसके वह विष्णु पद को पहुंची और पूजा अर्चना की। बता दे कि बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार भी जया किशोरी की चल रही कथा को सुनने बीते दिन पहुंचे और आशीर्वाद भी लिया। 

      6000 वर्ग फीट के मंच से कर रहीं कथा 

      प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी की कथा को सुनने के लिए 6000 वर्ग फीट का दक्षिणेर गांव में मंच बनाया गया है। कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए 54 हजार वर्ग फीट में पंडाल बनाया गया है। दक्षिणेर में यज्ञ स्थल पर 551 कलश की स्थापना भागवत कथा को लेकर की गई है। प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी को सुनने के लिए भारी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive