Begusarai News : दिल्ली से सम्मानित होकर घर लौटे मुखिया का जनता ने किया भव्य स्वागत

- दिल्ली से सम्मानित होकर घर लौटे मुखिया का भव्य स्वागत
भगवानपुर ( बेगूसराय ) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किरतपुर पंचायत की मुखिया रेणु सिन्हा व मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार महतो के दिल्ली से सम्मानित होकर घर लौटने पर पंचायत की जनता ने गुरुवार को फूल माला से स्वागत किया है। स्वागत के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।
बता दें कि पंचायत के मुखिया रेणु सिन्हा के द्वारा पंचायत में उत्कृष्ट कार्य किया गया था। जिसको लेकर मुखिया का गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में पंचायती राज विभाग से सम्मान देने के लिए चयन किया गया था। गणतंत्र दिवस पर मुखिया रेणु सिन्हा व मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार महतो को सम्मानित किया गया। दिल्ली से घर लौटने पर पंचायत की जनता ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
![]()
इस दौरान मुखिया ने कहा कि पंचायत के चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। मुखिया ने कहा कि पंचायत के जनता के सहयोग से की चौमुखी विकास किया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा। मौके पर उप मुखिया राम बहादुर राय, सरपंच प्रतिनिधि सुबोध कुमार, टुनटुन कुमार, रामप्रवेश महतो, पवन कुमार पासवान,मिथलेश कुमार,पीयूष मेहता, नवीन कुमार,उमेश राय,राज कुमार पासवान,बबलू ठाकुर,जैतून बीवी, ममता कुमारी, नंद किशोर निराला सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।