आज की ताजा खबर
Motihari News : डॉक्टर आशुतोष शरण ने किया झंडोतोलन, DM-SP रहे मौजूद, स्कूल को दिए 10 लाख
प्रतिक कुमार
2025-01-26 12:35:36
लेटेस्ट खबरें

- डॉक्टर आशुतोष शरण ने स्कूल निर्माण के लिए दिए दस लाख रुपए
मोतिहारी न्यूज : 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बापू की कर्मभूमि मोतिहारी के सुप्रसिद्ध चरखा पार्क में आईएमए अध्यक्ष सह चरखा पार्क अध्यक्ष प्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष शरण ने झंडोतोलन किया और इस झंडोतोलन में जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा मोतिहारी के जिलाधिकारी ने भाग लिया।
इसके अलावे पुलिस अधीक्षक, एसडीओ सहित नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सहित सैकड़ों लोगों ने झंडे को सैल्यूट किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं आज डॉक्टर आशुतोष शरण ने नवीन भारती स्कूल में झंडोतोलन किया और स्कूल के द्वितीय तल के निर्माण के लिए दस लाख रुपए दिए और साथ ही साथ भवन निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया और जिलेवासियों से और लोगों से अपील करते हुए कहा कि समृद्ध भारत के निर्माण हेतु और 2047 तक विश्व में नंबर भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध हो प्रण के साथ आगे बढ़े।