आज की ताजा खबर

    Bihar News : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 8 साल बाद दिखी बिहार की मनमोहक झांकी, दिखा अद्भुत नजारा

    2025-01-26 09:00:51 लेटेस्ट खबरें

      बिहार न्यूज : आज देशभर में धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम समेत तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। इस परेड में देश के तमाम राज्यों की मनमोहक झांकियां देखने को मिलीं, जिसमें बिहार की झांकी भी शामिल थी। करीब 8 साल बाद कर्तव्य पथ पर बिहार की मनमोहक झांकी देखने को मिली। 


      • 8 साल बाद कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी

      दरअसल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर करीब 8 साल बाद बिहार की मनमोहक झांकी देखने को मिली, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान बिहार की झांकी प्रदर्शित की गई। बिहार की झांकी राज्य की ज्ञान और शांति की समृद्ध परंपराओं का जश्न मनाती दिखती है। झांकी में भगवान बुद्ध को ध्यानमग्न धर्मचक्र मुद्रा में दिखाया गया है, जो शांति और सद्भाव का प्रतीक हैं।


      इस झांकी के जरिए बिहार के प्राचीन गौरव, समृद्ध ज्ञान परंपरा और उसके संरक्षण के प्रयासों को दर्शाया गया। नालंदा विश्वविद्यालय, भगवान बुद्ध की प्रतिमा और घोड़ा कटोरा झील जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रदर्शित किया गया। 76वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।


      बिहार की इस मनमोहक झांकी में भगवान बुद्ध की दिव्य और भव्य प्रतिमा भी देखने को मिली। इसके अलावा घोड़ा कटोरा झील को इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयासों को भी दर्शाया गया। यह झील बिहार के पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा झांकी में शामिल बोधिवृक्ष इस बात का संदेश दे रहा है कि इसी धरती से ज्ञान का प्रकाश संपूर्ण विश्व में फैला है. इस झांकी के माध्यम से बिहार ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया को दिखाया। यह झांकी बिहार की प्राचीन और समृद्ध विरासत को भित्ति चित्रों के माध्यम से भी उकेरती है|

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive