Gallantry Award : वीरता पुरस्कारों का ऐलान, गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड, वीरता पदक से नवाजे जाएंगे 95 जवान

- वीरता पुरस्कार में किस विभाग से कितने जवान
- विशिष्ट सेवा पुरस्कार
- वीरता पुरस्कार
Gallantry Award List, बिहार न्यूज: कल यानी 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार 942 जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इनमें से 95 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से नवाजा जाएगा. इस लिस्ट में कई पुलिस ऑफिसर, फायर ऑफिसर, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा सेवाओं के जवानों और अधिकारियों का नाम शामिल है।
95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया जाएगा. इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर-पूर्व के 03 जवान और अन्य क्षेत्रों के 36 जवानों को वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है. इसमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा से कर्मचारी हैं.
![]()
वहीं, विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 04 सुधार सेवा को प्रदान किए जाएंगे. सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए जाएंगे.
विशिष्ट सेवा के लिए कई जवानों को राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा जाएगा। इसे President’s Medal for Distinguished Service के नाम से जानते हैं। यह पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 101 पीएसी, 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा के जवानों के नाम शामिल हैं। कुल मिलाकर 634 अवॉर्ड पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 अवॉर्ड नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 अवॉर्ड सुधार सेवा को दिए जाएंगे।
![]()
वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों में छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 15 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। BSF के 1, CRPF के 19, SSB के 4 और असम राइफल्स के 1 जवान को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश फायर डिपार्टमेंट के 16 और जम्मू कश्मीर फायर डिपार्टमेंट के जवानों को भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।