BIHAR NEWS : मिट्टी के अखाड़े में ताकत का जोर आजमाएंगे 250 पहलवान

बिहार की पारंपरिक खेल कुश्ती मल्लयुद्ध की चाकचौबंद चल रही है तैयारी
मंसूरचक(बेगूसराय) : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंसूरचक के एनएन सिन्हा उच्च विद्यालय में 25-26 दिसंबर को आयोजित बिहार की पारंपरिक कुश्ती (मल्लयुद्ध) जिसे मिट्टी के अखाड़े पर खेला जाता है। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। सोमवार को खेल मंत्री सह बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता ने मल्लयुद्ध प्रतियोगिता स्थल पर किये जा रहे तैयारी का जायजा लिया।
खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के 38 जिले के लगभग 250 महिला पुरुष पहलवान इसमें भाग लेंगे। महिला और पुरुष सभी पहलवानों के लिये ठहरने, खाने सहित अन्य प्रकार की समुचित व्यवस्था उच्च स्तरीय की जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के सभी विभाग के पदाधिकारी सक्रिय होकर लगे हुवे है। खेल मंत्री ने बताया कि मल्लयुद्ध प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में महिला और पुरुष श्रेणी में कुल 12 लाख 50 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रूपये एक चांदी का गदा, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये विजेता को दिया जायेगा। मौके पर सदर डीसीएलआर ऐश्वर्य कश्यप, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार, अंचलाधिकारी सुजीत कुमार, मनरेगा पीओ इंद्रमोहन कुमार,कनिय अभियंता हर्ष कुमार मोर्या, प्राचार्य उमाशंकर पंडित, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।