आज की ताजा खबर
        Motihari News : जमा पानी में उपला रहे थे तीनों शव, सड़-गल गए जाने की वजह से शवों की नहीं हो सकी है पहचान
                    प्रतिक कुमार सिंह
                    2025-02-15 06:00:27
                    राज्य 
                    
                    
                    
                  
                  
                  
                  
                  
                                      
                                    मोतीहारी न्यूज : अनुमंडल के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन सरेह में शुक्रवार की रात को तीन महिलाओं का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी शुक्रवार के शाम को मिली जब ग्रामीणों ने सरेह के पानी में एक साथ तीन शवों को देखा। जिसके बाद 112 को सूचना दी गई। सूचना पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया। एक साथ तीन शव होने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सरेह स्थित जमा पानी में पूरब की तरफ एक तथा पश्चिम की तरफ दो शवों को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। तीनों शव पानी में पूरी तरह सड़-गल गए थे, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी। मौके पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंच आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
![]()
            
            
 
                          
                          




