आज की ताजा खबर

    Munger News : मुंगेर में मां दुर्गा की अर्धनिर्मित प्रतिमा तोड़ने पर भारी बवाल, पहुंची कई थानों की पुलिस

    अमित कुमार 2025-02-13 07:45:26 राज्य

      मुंगेर न्यूज : नयारामनगर थाना क्षेत्र के महमदा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के लिए बनाई जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार की देर रात असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण दुर्गा मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। जहां पाया गया कि मां दुर्गा की अर्धनिर्मित  प्रतिमा को  क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। 


      कई थानों की पुलिस पहुंची 

      इसके बाद उग्र ग्रामीण पाटम-महमदा मुख्य पथ को जाम कर दिया और प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महमदा गांव में वर्ष 1946 से चैती दुर्गा की प्रतिमा बनती है। मूर्तिकार ने बुधवार को मूर्ति का ढांचा तैयार किया गया था। इसे असमाजिक तत्वों ने बुधवार की देर रात तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर नयारामनगर, बरियारपुर सहित कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। 

      लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद नयारामनगर थानाध्यक्ष के आश्वाशन पर जाम हटाया गया। इधर सदर एसडीओ के यहां एसडीपीओ की मौजूदगी में 12 बजे दोनों पक्ष से पांच-पांच लोग मौजूद रहेंगे और शांति समिति की होगी बैठक। जाम के दौरान कार्यालय जाने वाले कर्मी और इंटर के परीक्षार्थीयों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive