आज की ताजा खबर
        katihar News : कटिहार में जदयू नेता को मारी गोली, चचेरे भाई पर गोली मारने का आरोप
                    BNP डेस्क
                    2025-01-29 14:52:49
                    राज्य 
                    
                    
                    
                  
                  
                  
                  
                  
                                      
                                    कटिहार न्यूज़ : बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता को गोली मार दी। कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर को गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें मनिहारी अनुमंडल अस्पताल से कटिहार रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद मे गोली चली है। चचेरे भाई पर गोली मारने का आरोप लग रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
![]()
बताया जा रहा है कि जदयू नेता मनिहारी के मेदनीपुर काली माता का मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। जहां उनके चचेरे भाई मृत्युंजय महुआर ने उन्हें गोली मार दी।
            
            
 
                          
                          




