katihar News : सुशील कुमार जायसवाल ने गीत को रच अपने सुरों में पिरोया, इलाके में तेजी से हो रहा वायरल
                                    कटिहार न्यूज : कटिहार जिला में मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के क्रम में मनिहारी अनुमंडल के गोगाबिल झील पक्षी अभ्यारण्य स्थल में संभावित आगमन को लेकर एक तरफ जहां प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण पर है। वहीं ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। ऐसे में गांव देहात में रहने वाले लोक गायक भी मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के क्रम में आगमन पर काफी खुश हैं।
![]()
मनिहारी प्रखंड के केवाला पंचायत के हंसवर गांव के एक लोक गायक सुशील कुमार जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एक गीत तैयार कर उसे अपने सुरों में पिरोया है। उनका यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है।सुशील जायसवाल कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। इस संबंध में भी उन्होंने सारी उपलब्धियों को एक गीत में पिरोया है,जो काफी कर्णप्रिय लग रहा है।
लोक गायक सुशील ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के क्रम में कटिहार जिला आने वाले है।इसी क्रम में उनका गोगाबिल झील में भी संभावित कार्यक्रम है।कहा कि अपने द्वारा लिखी इस गीत को भी अपने स्वर से काफी कर्णप्रिय स्वर में गाया है। जो देखते देखते तेजी से वायरल हो रहा है।पंचायत समिति सदस्य सह जदयू के मुन्ना रजक ने कहा कि उनके द्वारा गाया गाना काफी लोकप्रिय हो रहा है।कहा कि पार्टी के वरीय लोगों से इस संबंध में वार्ता की गई है कि गांव के इस लोकगीत गायक को मुख्यमंत्री से भेंट करवाने की दिशा में पहल की जाए।
            
            
 
                          
                          




