Katihar News : कब्र से छेड़छाड़ को लेकर चर्चा का बाजार गर्म, पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा, वरीय अधिकारी के निर्देश का इंतजार
                                    कटिहार न्यूज : कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत के पैकवाहन गांव की एक महिला की अप्राकृतिक मौत होने के बाद परिजनों ने चौलहर पंचायत अन्तर्गत दिग्घी शमशान घाट में मंगलवार को हिन्दू रीति रिवाज अनुसार महिला के शव को दफ़न किया गया था। पैकवाहन गांव में उस वक्त लोगों में दहशत फैल गई जब कुछ लोगों ने दफ़न किए गए कब्र को क्षतविक्षत स्थिति में देखा। कब्र से छेड़छाड़ को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।
उन लोगों ने इसकी सूचना परिजनो को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन शमशान घाट पहुंच कर अन्य लोगों को बुलाए। इसके बाद इसकी सूचना आजमनगर पुलिस को दी गई । अपर थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू पुलिस बल के साथ शमशान घाट पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया।
![]()
अपर थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी गई थी। घटनास्थल पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई।।
वरीय अधिकारी के निर्देश अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
            
            
 
                          
                          




