आज की ताजा खबर

    Gaya News : दंगल प्रतियोगिता के अखाड़े में उतरे विभिन्न राज्यों के पहलवान, विजेताओं को बाइक, गदा और घड़ी का तोहफा

    आशीष कुमार 2025-01-21 10:00:37 खेल

      गया, न्यूज : जिले के बेलागंज विधानसभा के पड़ाव मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बजरंग अखाड़ा के अशोक पहलवान को बिहार पुलिस कुश्ती एसोसिएशन का कोच बनाए जाने के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न राज्यों के पहलवानों अपना दमखम दिखाते हुए कुश्ती कौशल का नजारा पेश किया। 


      दंगल में बच्चों और महिलाओं की कुश्तियों ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा। छोटे बच्चों की कुश्तियां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हें पहलवानों ने अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। वहीं, महिलाओं की कुश्ती ने भी साबित किया कि अब यह खेल सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है।

      प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को राजद युवा नेता डॉ. विश्वनाथ सिंह ने गदा, शील्ड, घड़ी और मोटरसाइकिल पुरस्कार के रूप में भेंट की। उन्होंने कहा कि बेलागंज पड़ाव पर बीते 14 वर्षों से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। यह क्षेत्रीय परंपरा और खेल संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है।

       

      डॉ. सिंह ने बताया कि गया जिले के बेलागंज, वजीरगंज और अतरी जैसे क्षेत्रों में कुश्ती की गूंज अब भी सुनाई देती है। हालांकि अन्य जगहों पर यह खेल लगभग विलुप्ति की कगार पर है। इसे पुनर्जीवित करने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है। उन्होंने कुश्ती को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए युवाओं से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि दंगल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवंत रखने का एक जरिया है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive