Begusarai News: बेगूसराय में राज्य स्तरीय मल्ल युद्ध का भव्य आयोजन, खूब उमड़ी भीड़

मंसूरचक ( बेगूसराय ) : बेगूसराय में मल्ल युद्ध का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अनेक पहलवानों ने भाग लिया और सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। राज्य स्तरीय मल्ल युद्ध को बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के द्वारा कराया गया। ग्राम पंचायत राज गणपतौल के नर नारायण सिन्हा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 25 और 26 दिसंबर को मल्लयुद्ध कुश्ती प्रतियोगिता कराया गया।
![]()
इस मलयुद्ध प्रतियोगिता से प्रसन्न होकर गणपतौल पंचायत की मुखिया हीरा कुमारी ने बछवाड़ा के विधायक सह खेल मंत्री बिहार सरकार का आभार प्रकट किया। इस प्रतियोगिता में आए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और माला पहनकर कुल 60 लोगों को मुखिया हीरा कुमारी ने सम्मानित किया।
![]()
इस मौके पर मुखिया हीरा कुमारी ने कहा कि खेल बढ़ते हुए बच्चों के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि इससे उनमें अच्छी आदतें और अनुशासन विकसित होता है। खेल स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को सुधारने के अलावा मानसिक कौशल और एकाग्रता को बनाए रखने के साथ ही सामाजिक विकास और संवाद को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगंतुक अतिथियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।