Begusarai News: बेगूसराय में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, बिहार के बड़े-बड़े पहलवान उतरे अखाड़े में

मंसुरचक (बेगूसराय): प्रखंड के नर नारायण सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता ने किया। साथ ही इस मौके पर बिहार राज्य के खेल निदेशक महेंद्र कुमार, बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान रेफरी विवेक भारद्वाज ने किया.
![]()
मुख्य रेफरी विवेक भारद्वाज,भोरीक सिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय कोच सह रेफरी अजय कुमार यादव मौजूद थे. पहली पाली में बक्सर के चंदन कुमार,विजय कुमार यादव के बीच मल्लयुद्ध शुरू हुई जिसमें विजय कुमार यादव को रेफरी ने विजय घोषित किया. प्रतियोगिता स्थल पर खेल प्रेमियों के साथ अन्य जनमानस से खेल मैदान खचाखच भड़ा हुआ था।
![]()
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि बिहार सरकार, मुख्यमंत्री खेल को आगे बढ़ावा देने के लिए जोर शोर से काम कर रहे हैं. प्रथम स्थान के विजेता को चांदी का गदा,एक लाख रूपया नगद पुरस्कार दिया जायेगा. कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक भी जिला से प्रतिनियुक्त हैं। डीएसपी डाक्टर रविन्द्र मोहन प्रसाद, एसडीओ राकेश कुमार बीडीओ सुभाष कुमार प्रशासनिक व्यवस्था को देख रहे हैं . कुश्ती प्रति
![]()