आज की ताजा खबर
सरिता कुमारी को मिला श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान
2024-12-08 15:56:23
राज्य

DESK PATNA BIHAR
त्रिवेणी ग्राम उद्योग उत्थान समिति और लोकरंजन प्रकाशन द्वारा पटना निवासी व प्रसिद्ध साहित्यकार सरिता कुमारी को रविवार को प्रयागराज में आयोजित समारोह में कहानी संग्रह 'हारी नहीं हूं मैं ' के लिए श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रयागराज के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित गंगानाथ झा परिसर में समारोह आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर उपन्यास, विधा, कहानी विधा एवं काव्य विधा के उत्कृष्ठ तथा श्रेष्ठ श्रेणी के क्रमश: छह व नौ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। उनको सम्मान पत्र, श्री फल एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
![]()
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो ललित कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद कुमार द्विवेदी, विशिष्ठ अतिथि राज लक्ष्मी शुक्ला, डा अशोक शुक्ल, डा आदित्य नारायण सिंह, रंजन पांडेय आदि उपस्थित थे।
![]()
विदित हो कि बिहार साहित्य सम्मेलन द्वारा श्रीमती सरिता कुमारी को उक्त कृति के लिए सम्मानित किया जा चुका है। एमए, बीएड, डीसीएच जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुकी श्रीमती सरिता को साहित्य के प्रति रुचि बचपन से ही है और अपनी कलम की धार से साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट मुकाम हासिल की। उनकी कई कहानियां बिहार समेत देश के विभिन्न पत्र- पत्रिका में प्रकाशित हो चुकी है। जानेमाने चिकित्सक डा अशोक कुमार सिंह, प्रभात सिन्हा, दानापुर अस्पताल की प्रबंधक श्रीमती सीमा, अनिता कुमारी, अंजना कुमारी समेत कई साहित्यकार, चिकित्सक और बुद्धिजीवियों ने श्रीमती सरिता को सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।