- लोगों के साथ सा
Bihar Politics : निर्दलीय विधान पार्षद महेश्वर सिंह के बयान पर राजनीति हुई तेज, भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ने किया पलटवार

- महिला विरोधी और केसरिया विधानसभा क्षेत्र के नेताओं का अपमान
- गणमान्य व्यक्तियों और नेताओं ने विधान पार्षद के बयान पर सवाल उठाए
मोतिहारी न्यूज : पूर्वी चंपारण जिले के निर्दलीय विधान पार्षद महेश्वर सिंह द्वारा केसरिया के पूर्व विधायकों और वर्तमान विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर
सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं।
रामेश्वर चौधरी ने कहा कि विधान पार्षद ने केसरिया की वर्तमान महिला विधायक के बारे में इस तरह का भाषा का प्रयोग कर पूरे महिला समाज को अपमानित किया है। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। इस बयान की न केवल राजनीतिक गलियारों में बल्कि आम जनता और प्रबुद्धजनों के बीच भी कड़ी आलोचना हो रही है। लोग इसे महिला विरोधी और केसरिया विधानसभा क्षेत्र के नेताओं का अपमान करार दे रहे हैं।
बता दे कि एक कार्यक्रम के दौरान निर्दलीय विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने केसरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान प्रतिनिधियों पर टिप्पणियां कीं। उनकी इस टिप्पणी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं
कैफेटेरिया परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और नेताओं ने विधान पार्षद की केसरिया और महिलाओं के प्रति मानसिकता पर सवाल उठाए।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता शंभूशरण सिंह ने भी इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि केसरिया में वर्तमान विधायक द्वारा किए गए विकास कार्यों से विपक्षी दलों को जलन हो रही है और यह बयान उसी मानसिकता का परिणाम है।