आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : जदयू की बड़ी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में मंथन, विधानसभा चुनाव से पहले बड़े फेरबदल की संभावना

    अमित कुमार 2025-03-24 12:02:05 राज्य

      पटना न्यूज : बिहार में आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और संगठन प्रभारियों की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हो रही है, जिसमें प्रदेश महासचिव मनीष वर्मा, विधान पार्षद नीरज कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। 

      • जदयू संगठन को मजबूत करने की कवायद

      पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आज संगठन की अहम बैठक हो रही है, जिसमें प्रदेश नेतृत्व और जिलास्तरीय नेताओं के बीच आगामी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कर रहे हैं। 

      जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह बैठक संगठन को और मजबूत करने के लिए बुलाई गई है। हम आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश महासचिव मनीष वर्मा, विधान पार्षद नीरज कुमार और अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए हैं।

      • 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी ?

      सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर भी गहन चर्चा हो रही है। पार्टी नेताओं से अपने-अपने जिलों में संगठन को सक्रिय करने और जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर फोकस करने को कहा गया है। जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे, सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रचार करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

      • क्या रणनीति बनेगी?

      *बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर जोर

      *पार्टी की विचारधारा को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति

      *आगामी चुनावों से पहले संगठन में फेरबदल की संभावना

      *एनडीए गठबंधन की मजबूती और आगामी अभियानों पर चर्चा

      जदयू की यह बैठक चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इस मंथन से क्या नई रणनीति निकलती है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive