आज की ताजा खबर
  • लोगों के सा

Bihar Politics : केंद्रीय मंत्री के मामा-भांजे की हत्या, विधायक की पुत्रवधू की हत्या, और कितनी हत्याएं गिनाएं प्रधानमंत्री जी! देखिए तेजस्वी का क्राइम बुलेटिन

BNP डेस्क 2025-03-23 10:03:21 राज्य

    Bihar Politics : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के रिश्तेदारों की हत्या सहित अन्य घटनाओं की ओर ध्यान दिलाया है। खासकर केंद्रीय मंत्रियों के रिश्तेदारों पर हुए हमलों को लेकर उन्होंने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही तेजस्वी यादव बिहार की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए पीएम मोदी और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने रविवार को एक बार फिर क्राइम बुलेटिन जारी किया है और पूछा है कि और कितनी हत्याएं गिनाएं प्रधानमंत्री जी! 

    • तेजस्वी ने जारी किया क्राइम बुलेटिन

    तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर क्राइम बुलेटिन जारी करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रमाणित बिहार के कथित मंगलराज की चंद घंटों की कुछ झलकियां। केंद्रीय मंत्री के मामा की हत्या। केंद्रीय मंत्री के भांजे की हत्या। जदयू विधायक की पुत्रवधू की हत्या, डॉक्टर की क्लिनिक में घुस कर हत्या। डॉक्टर की हॉस्पिटल में घुस कर हत्या, वैशाली में NRI की गोली मार कर हत्या। सरकारी शिक्षक की गोली मार कर हत्या। सिवान में व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, कितनी हत्याएं गिनाएं और किसे गिनाएं?

    • हर तरफ भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला

    तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि भ्रष्ट और रिटायर्ड अधिकारियों का एक समूह नीतीश सरकार चला रहा है। बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। हर तरफ भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य को ठीक से नहीं चला रही है। बता दे कि तेजस्वी यादव बिहार की कानून व्यवस्था की हालत पर लगातर सवाल उठाते रहे हैं और क्राइम बुलेटिन जारी करते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के रिश्तेदारों की हत्या सहित अन्य घटनाओं को लेकर पीएम मोदी और नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।


ऐसी ही खबर

Blog Archive