आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : लालू यादव को मकई की रोटी और बथुआ साग की लगी ऐसी तलब, बीच रास्ते में रोक दिया अपना काफिला, कार्यकर्ता बोले- हमारे भगवान हैं

    BNP डेस्क 2025-03-23 09:16:47 राज्य

      Bihar Politics : आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के सबसे बड़े नेताओं में शुमार लालू प्रसाद यादव अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लालू अक्सर अपने ठेठ देहाती अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। वहीं उनका खानपान भी चर्चा में रहता है। आरजेडी चीफ खाने के काफी शौकीन हैं। मटन के साथ साथ देहाती भोजन उनके फेवरेट हैं। ऐसा ही एक नजारा आज फिर देखने को मिला। जब मकई की रोटी और साग के लिए लालू प्रसाद यादव ने अपना काफिला रोक दिया। 

      • लालू यादव ने बीच रास्ते में अपना काफिला रोकवा दिया

      दरअसल बिहार में मक्के की रोटी के साथ बथुआ का साग काफी लोकप्रिय है। लालू प्रसाद यादव भी मकई की रोटी और साग के दीवाने हैं। रविवार को बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को मोतिहारी जाने के दौरान मक्के की रोटी और बथुआ की साग की ऐसी तलब लगी कि उन्होंने बीच रास्ते में अपना काफिला रोकवा दिया. मक्के की रोटी से प्रेम उस समय उजागर हुआ जब उन्होंने रोटी-साग के लिए अपना काफिला रोक दिया। पटना से मोतिहारी जाते वक्त लालू को उनकी पार्टी के नेता केदार यादव ने उन्हें रोटी-साग की सौगात दी। उसके बाद पूर्व सीएम का काफिला आगे बढ़ा। इससे पहले तेजस्वी यादव का रोटी, साग और चटनी खाते वीडियो सामने आया था।

      • मक्के की रोटी और बथुआ साग की लगी तलब 

      बता दे कि पटना से मोतिहारी जाने के दौरान लालू प्रसाद को मक्के की रोटी और बथुआ का साग खाने की तलब हो गई। फिर क्या था लालू ने अपने पुराने चाहने वाले केदार प्रसाद यादव को फोन लगा दिया और मक्के की रोटी और बथुआ का साग खाने की इच्छा जाहिर कर दी। फिर क्या था अपने सुप्रीमो की इच्छा पूरी करने के लिए पुराने कार्यकर्ता ने जी जान लगा दिया और लालू प्रसाद के भगवानपुर पहुंचने से पहले मक्के की रोटी और बथुआ का साग लेकर सड़क के किनारे खड़े हो गए। जैसे ही लालू प्रसाद अपनी रथ से वहां पहुंचे। केदार यादव को देखकर बीच सड़क पर अपना काफिला रोकवा दिया। केदार के हाथ में रोटी और साग वाला थैला था। इसे लेने के लिए लालू प्रसाद ने काफिला रोक दिया। कार्यकर्ता टिफीन में मकई की रोटी और बथुआ का साग लेकर पहुंचे थे। जिसको लेकर राजद सुप्रीमो ने अपनी गाड़ी में रख लिया और फिर उनका काफिला मोतिहारी लिए रवाना हो गया। कार्यकर्ताओं का हुजूम देख सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। सौगात का झोला लेने के बाद काफिला आगे बढ़ गया।

      • लालू का काफिला देखते ही कार्यकर्ता उत्साहित, लालू भगवान जिंदावाद 

      मोतिहारी जाने के क्रम में रास्ते में कई जगह कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का स्वागत किया। वैशाली के भगवानपुर में केदार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे थे। केदार यादव ने लालू के लिए खास सौगात तैयार कर रखा था। यह सौगात थी मकई की रोटी और बथुआ का साग। लालू का काफिला देखते ही कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। लालू यादव जिंदाबाद और लालू भगवान जिंदावाद के नारे लगने लगे। राजद नेता केदार यादव ने कहा कि लालू यादव उनके लिए भगवान के समान हैं। उन्हें मकई की रोटी और साग बहुत पसंद है। इसीलिए उनकी पसंद का खाना उन्हें भेंट किया। जानकारी के मुताबिक राजद सुप्रीमो रविवार को मोतिहारी के कोटवा स्थित जसौली जमुनिया गांव जा रहे थे। वहां लालू को कल्याणपुर के राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता पूर्व विधायक यमुना यादव की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना था।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive