Begusarai News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर

- स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई
- शादी समारोह में जा रहे थे सभी
- पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी
बेगूसराय न्यूज : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला लाखों थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप की है।
बताया जा रहा है कि सभी 9 लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात से अपने घर लौट रहा था। तभी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव के रहने वाले सौरभ कुमार, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार अभिषेक कुमार आपस में दोनों अपने भाई हैं। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार ,सत्यम कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग पहाड़चक गांव के रहने वाले चंदन के पुत्र अभिषेक की शादी में जा रहे थे। साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा स्थित न्यू जफर नगर गांव में शादी समारोह था। इस शादी समारोह में सभी लोग शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह होने के बाद सभी लोग स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी यह हादसा खातोपुर चौक के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार होकर 9 लोग बारात से अपने घर पहाड़ चक लौट रहे थे। तभी स्कार्पियो का टायर आवाज हो गया। आवाज होने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात से पहाड़ चक गांव लौट रहे थे। तभी खातोपुर चौक के पास स्कॉर्पियो और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चार लोग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही इस घटना के बाद कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।