आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : नीतीश कुमार पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर, मुख्यमंत्री पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, सियासी बवाल जारी

    अमित कुमार 2025-03-22 13:24:25 राज्य

      मुजफ्फरपुर न्यूज : बिहार के मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में परिवाद दर्ज किया गया है। अधिवक्ता सूरज कुमार ने एसीजेएम पश्चिमी कोर्ट में यह मामला दर्ज कराया है। नीतीश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों ने विधानसभा और विधान परिषद में जमकर हंगामा किया और नीतीश कुमार से माफी की मांग की।  

      अधिकतम तीन साल की सजा, कोर्ट में अगली सुनवाई 28 मार्च को 

      मुजफ्फरपुर के एसीजेएम पश्चिमी कोर्ट में अधिवक्ता सूरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। यह मुकदमा राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में दर्ज हुआ है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 352 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2, 3 लगाई गई हैं। अधिवक्ता सूरज कुमार ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि 20 मार्च को सेपकटरा विश्वकप खेल के शुभारंभ के दौरान राष्ट्रगान हो रहा था। उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया। 

      उन्होंने प्रधान सचिव को भी अपमानित किया। सूरज कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस काम से बिहार ही नहीं, पूरा देश शर्मसार है। इसी वजह से उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया है। उन्होंने बताया कि इसमें अधिकतम तीन साल की सजा हो सकती हैं।। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने विधानसभा और विधान परिषद में एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive