आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : 'अगले 5 वर्षों में बिहार होगा आर्थिक रूप से संपन्न राज्य' अशोक चौधरी बोले-नीतीश कुमार करते हैं हर धर्म का सम्मान

    अमित कुमार 2025-03-22 11:20:21 राज्य

      पटना न्यूज : बिहार दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के आर्थिक विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में बिहार आर्थिक रूप से संपन्न राज्य बनने जा रहा है। साथ ही उन्होंने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिहार हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

      नीतीश कुमार हर धर्म का सम्मान करते हैं

      धार्मिक समरसता पर बोलते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हर धर्म का सम्मान करते हैं। वे रामनवमी में भी जाते हैं, शिवरात्रि में भी और इफ्तार में भी शामिल होते हैं। किसी आयोजन में जाने से कुछ नहीं होता, बल्कि नीयत साफ होनी चाहिए। वहीं, बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण विवाद पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे पर कृषि मंत्री पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं, इसलिए अब इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। बिहार सरकार के इस दावे के बाद अब देखना होगा कि विपक्ष इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है। 

      बुलेट पॉइंट्स 

      • मंत्री अशोक चौधरी का दावा-अगले 5 वर्षों में बिहार आर्थिक रूप से संपन्न राज्य बनेगा
      • बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा-बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है
      • नीतीश कुमार को बताया सर्वधर्म सम्मान करने वाला नेता, बोले-नीति और नीयत साफ होनी चाहिए
      • मक्का अनुसंधान केंद्र पर विवाद को बेकार बताया, कहा-मंत्री पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive