बिहार दिवस पर गया में 'रन फ़ॉर बिहार, का आयोजन, टावर चौक से गांधी मैदान तक निकली रैली

गया न्यूज : बिहार दिवस के मौके पर आज गया में भी जिला प्रशासन के द्वारा 113 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह जिला प्रशासन द्वारा रन फ़ॉर बिहार का आयोजन किया गया। 'रन पर बिहार' की शुरुआत गया टावर चौक से किया गया, जो गांधी मैदान तक निकाली गई, जिसमें विभिन्न समाजसेवी, जिला प्रशासन और स्कूली बच्चे शामिल हुए।
वहीं गया डीपीआरओ ने बताया कि बढ़ता बिहार विकसित बिहार के बारे में सभी को बताना है। आज बिहार 113 वां जन्मदिन मना रहा है इसके लिए हम सब बिहार के समृद्ध सुखद और भविष्य की कामना करते हैं और बिहार को सदा आगे बढ़ने का प्रयासरत है, जिसमें हम सभी का सहयोग रहता है, हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं वहीं आज जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें रक्तदान शिविर, रंगोली प्रतियोगिता, और संध्या में गया समाहरणालय में केक भी काटा जाएगा।