आज की ताजा खबर

    Motihari news : पूर्वी चंपारण में घर की चौखट से बाहर निकलकर अधिकांश जन औषधि केंद्र का संचालन कर रही।हैं महिलाएं

    प्रतिक कुमार 2025-03-04 14:07:55 राज्य

      मोतिहारी न्यूज : जन औषधि दिवस कार्यक्रम के तहत आज चौथे दिन महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मोतिहारी सदर अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्घाटन पूर्व सिविल सर्जन डॉ. शकुंलता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार मौजूद रहे। 

      पूर्व सिविल सर्जन डॉ शकुंतला सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से समाज और देश उन्नति करेगा है। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण में जन औषधि केंद्र की संचालन अधिकांश महिलाएं ही कर रही हैं। जो खुशी की बात है। महिलाएं अब घर की चौखट से बाहर आकर समाज में अपना स्थान बना रही है। कार्यक्रम में जन औषधि परियोजना के स्टेट नोडल पदाधिकारी अशोक द्विवेदी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही भारत सरकार से आए प्रशस्ति पत्र को पूर्व सिविल सर्जन डॉ. शकुंलता सिंह को देखकर उन्हें सम्मानित किया।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive