Bihar Budget 2025 : किसानों, महिलाओं और युवाओं पर तोहफों की बारिश, बिहार बजट में सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

- शिक्षा के क्षेत्र में
- औद्योगिक विकास के लिए
पटना न्यूज़ : बिहार सरकार ने आज विधानसभा में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विकास और कल्याण की कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इन घोषणाओं में कृषि, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, पर्यटन एवं हवाई संपर्कता के साथ-साथ बजट में अभूतपूर्व सुधार पर विशेष जोर दिया गया है। बिहार सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए कई बड़ी घोषणाएं की, जिनमें किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ। साथ ही राज्य के विकास प्रयासों को जनता ने सराहा है।
बजट में कई बड़े ऐलान
राज्य के 21 कृषि उत्पादन बाजार प्रांगणों के आधुनिकीकरण हेतु 1,289 करोड़ रुपये की योजना शुरू की जा रही है। साथ ही, अरहर, मूंग, उड़द जैसे दलहन उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर क्रय करने की व्यवस्था की जाएगी। किसानों को उनके उत्पादों को सुरक्षित रखने में मदद के लिए सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना भी की जाएगी।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पटना में महिला हाट की स्थापना, प्रमुख शहरों में पिंक टॉयलेट और पिंक बस की सुविधा, तथा महिला प्रशिक्षित चालक एवं कंडक्टर की नियुक्ति की जाएगी। महिलाओं को ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन खरीदने हेतु नगद अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के 358 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे और पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा एवं SC-ST छात्रों की छात्रवृत्ति दर दोगुनी कर दी जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के तहत 108 नगर चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएंगे और बेगूसराय में कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, ताकि कैंसर से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
औद्योगिक विकास के लिए "बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2025" को लागू किया जाएगा, जिससे निवेश आकर्षित हो सकेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। खाद्य प्रसंस्करण तथा फार्मास्युटिकल क्षेत्रों में भी नई नीतियाँ पेश की जाएंगी।
पर्यटन क्षेत्र में छठ पूजा के अवसर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही, पूर्णिया, राजगीर, सुल्तानगंज, रक्सौल और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में हवाई संपर्कता को मजबूत करने हेतु नए हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा।
बजट एवं अतिरिक्त अपडेट
कहा जा रहा है कि पहले जब बजट 2005 में कम था, तो अब 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। राजस्व बजट 2025-26 में 8,831 करोड़ रुपये की बचत रखी गई है। स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं शिक्षा में सुधार के महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा, SC-ST छात्रों की छात्रवृत्ति दर दोगुनी की जाएगी।
बेगूसराय में कैंसर के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, स्क मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट ने समस्तीपुर में अपने दसवें स्थापना दिवस का आयोजन किया, जिसमें राज्यपाल भी उपस्थित रहे।
इन घोषणाओं एवं बजट के नए आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार विकास और जनता के कल्याण के लिए ठोस कदम उठा रही है। अब देखना होगा कि इन योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन होता है और राज्य कीसमग्र प्रगति में कितना योगदान देती हैं। यह खबर बिहार के विकास के नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाती है।