आज की ताजा खबर
Katihar news : महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता करने का लगाया आरोप, इलाका अपराध के लिए देशभर में बदनाम
रतन कुमार
2025-03-02 13:31:55
राज्य

कटिहार न्यूज : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुरबगंज में न्यायलय के आदेश पर कुर्की करने गयी पुलिस को स्थानीय महिलाओ का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस कुर्की की कर्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने कोढ़ा पुलिस पर अभद्रता करने और पिटाई करने का आरोप लगाया जिससे जुराबगंज की महिलाएं और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मामले पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी कुछ कहने से बचते नजर आये।गौरतलब है कि जुराबगंज का इलाका असामाजिक तत्वों का अड्डा माना जाता है। यहां का कोढ़ा गैंग देशभर में बदनाम है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस समय समय पर इलाके में छापा मारती है।