आज की ताजा खबर

    Supaul news : बड़ी संख्या में महिलाओं ने पोखर घाट पर दीप जलाकर , भक्तिमय वातावरण को बना दिया भव्य

    अमरेश कुमार 2025-03-02 05:23:42 राज्य

      सुपौल न्यूज : छातापुर प्रखंड के रामपुर स्थित लालपुर गांव में शनिवार की देर शाम भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने विधिवत तरीके से गंगा आरती का संकल्प कर इसका शुभारंभ किया। जिसके बाद बनारस से आये कई विद्वान पुरोहितों के द्वारा भव्य गंगा आरती की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग भव्य गंगा महाआरती में शामिल हुए। खासकर गंगा आरती में महिलाओं की भीड़ उमड़ गई। गंगा आरती में आसपास के इलाके के सैंकड़ो की संख्यां में महिलाओं ने पोखर घाट पर दीप जलाए। जिसकी छटा अद्भुत रही। आरती के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर संजीव मिश्रा ने कहा कि गाँव मे पहली बार गंगा आरती के आयोजन से लोगों में खुशी के साथ उत्साह का माहौल रहा।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive