Supaul News : गोली लगने से घायल युवक की मौत से भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

सुपौल न्यूज : गोली लगने से घायल युवक की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। आक्रोशित लोगों ने शव को सदर बाजार के लोहिया चौक पर रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर पुलिस के विरोध में नारेबाजी की जा रही है।
युवक की मौत से भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
बताया गया कि बीते 25 फरवरी को किसनपुर थाना क्षेत्र में मौजहा पुल पर दिघीया निवासी सुशांत कुमार को कुछ लोगों ने भोज खाने के बहाने फोन कर बुलाया था। जहां शुशांत के पहुंचते ही उसे कनपट्टी में गोली मार दी। जिसके बाद घायल शुशांत का इलाज नेपाल के एक अस्पताल में किया जा रहा था। बताया गया कि वहां काफी रुपये खर्च होने के बाद भी सुशांत की स्थिति ठीक नहीं हुई। जिसके बाद उसे वापस लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह सुशांत की मौत हो गई।
जिसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। और आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन के विरोध में सदर बाजार के लोहिया चौक पर शव को रखकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि गोली मारने वाले अपराधी की आज तक किसनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। लोगों ने किसनपुर पुलिस प्रसाशन पर घटना के उदभेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है।
जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
प्रदर्शन कर रहे लोग SP के आने और समुचित आश्वाशन देने की मांग की है। इधर हंगामा और प्रदर्शन की सूचना पर सदर SDPO आलोक कुमार जाम स्थल पर पहुंचकर जाम कर्ताओं को समुचित आश्वासन देने के बाद जाम को हटा दिया है। SDPO आलोक कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर करीब एक घंटे तक रही सड़क जाम के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। फिलहाल जाम हटा कर आवाजाही शुरू करवा दी गई है।