Motihari News : मोतिहारी में खेलों के महाकुंभ का हुआ उद्घाटन , राजगीर खेल विश्वविद्यालय के कुलपति रहे मुख्य अतिथि

मोतिहारी न्यूज : मोतिहारी में "कौशिक फाउंडेशन" और "टीम दिव्यांशु भारद्वाज" के द्वारा आयोजित "खेलों का महाकुंभ" के तहत "खेलो मोतिहारी" कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस उद्घाटन समारोह में बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा, मोतिहारी नगर निगम के आयुक्त सौरभ सुमन, एवं दिव्यांशु भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। जिसके बाद विभिन्न खेलों का आयोजन और प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई।
बात दे कि "खेलो मोतिहारी" कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इसमें मोतिहारी के युवा विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, मैराथन, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, शतरंज और बॉलीवुड इत्यादि में भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रतिदिन कम से कम 2 घंटे मैदान में बिताना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री का सपना है कि बिहार के युवा खेल के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंचे, और इसके लिए उन्होंने राजगीर खेल परिसर का निर्माण किया है। उन्होंने सभी युवाओं को राजगीर खेल परिसर में आने और वहां उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।