Bihar Politics : जीतन राम मांझी के दलित समागम में शामिल हुए सीएम-डिप्टी सीएम, 15 सेकेंड भाषण देकर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना न्यूज : पटना के गांधी मैदान में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) द्वारा आयोजित दलित समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्षिप्त उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने मंच से मात्र 15 सेकंड का संबोधन देते हुए कहा कि मैं आप सबको नमन करता हूं। आज पार्टी की मीटिंग हो रही है, उसके लिए बधाई। मुझे जानकारी मिली, तो सभी को बधाई देने आया हूं। इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री वहां से प्रस्थान कर गए।
2025 में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की जरूरत है
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे। सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में दलित समाज के उत्थान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की बात की। उन्होंने कहा कि नया भारत तभी बनेगा, जब देश के दलित विकसित होंगे।"
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभी नेताओं का धन्यवाद करते हुए 2025 के चुनाव में एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2025 में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस संक्षिप्त उपस्थिति और तुरंत प्रस्थान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दिया है, विशेषकर एनडीए में आंतरिक समन्वय को लेकर।