आज की ताजा खबर

    Bihar police week : कई पुलिस अफसर राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित, मल्टी कॉम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम और जिम भवन का उद्घाटन

    BNP डेस्क 2025-02-27 13:48:20 राज्य

      बिहार न्यूज : बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आज मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार ने मिथिलेश स्टेडियम रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया और सलामी ली गई। इस मौके पर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, डीजीपी विनय कुमार, गृह सचिव अरविंद कुमार चौधरी, महानिदेशक एके अंबेडकर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही मल्टी कॉम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम और जिम भवन का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर कई लोगों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

      * राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित * 

      1. अमरेन्द्र कुमार अम्बेदकर, भा०पु०से०, महानिदेशक, बि०वि०स०पु०, बिहार, पटना। भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 1992 बैच के बिहार कैडर के पदाधिकारी है।

      इन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया है।

      2. आर मलारविझी, भा०पु०से०, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार। भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 1995 बैच के बिहार कैडर के पदाधिकारी है।

      इन्हें वर्ष 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया है।

      3. सुनिता कुमारी, सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार । 

      2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से इन्हें अलंकृत किया गया है।


      * सर्वश्रेष्ठ थाना रैंकिंग प्रशस्ति पत्र* 

      1. रामानुज राम, पुलिस अवर निरीक्षक, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव नगर थाना, जिला-पटना।

      वर्ष 2024 में गृह मंत्रालय, द्वारा वार्षिक रैंकिग ऑफ पुलिस स्टेशन मे राजीव नगर थाना पटना को सातवां (7th) स्थान प्राप्त हुआ।

      * प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किये जाने वाले आम नागरिकों की सूची* 

      1. भुल्ला सहनी, पे०-कैलू सहनी, सकिन-दुमदुमा, वार्ड नं0-9, थाना-पटोरी, जिला-समस्तीपुर।ये जन्म से ही दोनों आँखों से 90 फीसदी दिव्यांग है। इनके द्वारा 20-22 वर्षों से पानी में डूबते लोगों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के पानी में डूबने की सूचना मिलने पर इनके द्वारा तुरन्त वहाँ पहुँचकर डुबते हुए व्यक्ति को बचाने एवं शव को ढूंढने में पुलिस का सहयोग करते है। अब तक करीब 27 लोगों को बचाया गया है तथा नदी-तालाब में डूबे 13 लोगों के शव को निकाला गया।

      2. बिहारी यादव, पे०-स्व० रामसूरत यादव, साकिन-करकटगढ़, थाना-चैनपुर, जिला-कैमूर (भभुआ)।

      दिनांक-16.09.2024 को करकटगढ वाटर फॉल में अचानक पानी बढ जाने के और 11 पर्यटकों को पानी में फसे होने की सूचना देकर करकटगढ़ वाटर फॉल में अचानक पानी बढ़ जाने और 11 पर्यटकों को पानी में फंसे होने की सूचना पर करकटगढ़ नदी मे कुदकर रस्सी के सहारे 11 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

       3. विक्रमजीत कुमार, पे० गोपी शरण सिन्हा, साकिन-आदर्श नगर, थाना-सराय, जिला-वैशाली।

      इनके द्वारा अज्ञात वाहन से एक मोटरसाइकल सवार को धक्का मार कर गंभीर रूप से जख्मी होने की स्थिति में तत्क्षण थाना को सूचित करते हुये इलाज हेतु अस्पताल ले जाकर जख्मी की जान बचाया गया।

       4. अमित कुमार चौधरी, उर्फ चंदन जयसवाल, पे०-अरूण प्रसाद चौधरी, साकिन-बैरगनिया वार्ड नं0-14, थाना-बैरगनिया, जिला-सीतामढ़ी।

      सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बैरगनिया थाना काण्ड सं0-183/24 में इनके द्वारा एक अभियुक्त को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को सहयोग किया गया।

      छात्र- छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता।

       5. दिनांक-22.02.2025 को बि०वि०स०पु०-5, पटना स्थित मिथिलेश स्टेडियम में पटना स्थित विभिन्न स्कूलों के छठी से आठवी कक्षा के छात्र एवं छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा के विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

      निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित छात्र/छात्रा का नाम निम्नवत है।

      जूनियर ग्रुप 

      तृतीय - साक्षी सिंह - कक्षा-7 -स्कॉलर अबोड स्कूल

      द्वितीय - सिद्धांत राज - कक्ष-7 - डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, खगौल

      प्रथम - जिया सिंह - कक्ष-7 - डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, खगौल

      जूनियर ग्रुप

      तृतीय - सुभम कुमार सिंह - कक्षा-9 - डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, खगौल

      द्वितीय -प्रेमचन्द्र कुमार - कक्षा 9 - स्कॉलर अबोड स्कूल

      प्रथम - डोयल प्रभा - कक्षा-9 - डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, खगौल

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive