Bihar News : राजद का 'माई-बहन मान महिला सम्मान समारोह' हजारों महिला हुई शामिल, सरकार बनने पर विशेष योजनाएं

मोतिहारी न्यूज : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे जनता को पार्टी की नीतियों और आगामी सरकार बनने पर लागू की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा सके। इसी क्रम में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में राजद के वरिष्ठ नेता और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार रंजन उर्फ मुन्ना राम ने "माई-बहन मान महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया।
राजद सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी
इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और "माई-बहन मान योजना" सहित अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें यह बताना था कि राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने पर महिलाओं के हित में कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जाएंगी। वहीं माई-बहन मान योजना" को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष विजय कुमार रंजन ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना है।
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज में एक मजबूत स्थान दिलाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि राजद सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हों और किसी पर निर्भर न रहें। साथी 200 यूनिट बिजली फ्री और वृद्धा पेंशन को भी बढ़ाया जाएगा जिससे बिहार की जनता आर्थिक रूप से उभर पाएगी।