आज की ताजा खबर

    Bihar politics : विधानसभा चुनाव के चंद माह पहले मंत्रिमंडल विस्तार से सियासी हलचल तेज, भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को मिला विभाग

    BNP डेस्क 2025-02-27 09:13:01 राज्य

      बिहार पॉलिटिक्स : बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के चंद माह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सियासी हलचल तेज कर दी। बुधवार को सात नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिससे मंत्रियों की संख्या 36 हो गई। आज सभी मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया गया। पहले मंत्रियों की संख्या 30 थी और भाजपा कोटे के कई मंत्रियों के पास कई विभाग थे। सात नए मंत्री बनने के बाद कई मंत्री से कुछ विभाग हटा दिए गए। 

       * किस मंत्री के पास कौन सा विभाग 

       डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  – वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग

      डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा  – कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग

      प्रेम कुमार – सहकारिता विभाग

      रेणु देवी  – पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग

      मंगल पांडेय – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

      नीरज कुमार बबलू – लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग

      नीतीश कुमार मिश्रा – उद्योग विभाग

      नितिन नवीन– पथ निर्माण विभाग

      जनक राम– अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग

      हरि सहनी – पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

      कृष्णानंद पासवान – गन्ना उद्योग विभाग

      केदार गुप्ता – पंचायती राज विभाग

      सुरेंद्र मेहता – खेल विभाग

      संतोष सिंह– श्रम संसाधन विभाग

      संतोष सुमन – लघु जल संसाधन विभाग

      * नए मंत्रियों को कौन विभाग मिला 

      संजय सरागवी – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

       सुनील सिंह – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

      राजू सिंह  – पर्यटन विभाग

      मोतीलाल प्रसाद  – कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

      जीवेश कुमार मिश्रा– नगर विकास एवं आवास विभाग

      विजय मंडल– आपदा प्रबंधन विभाग

      मंटू सिंह– सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive