आज की ताजा खबर

    Supaul news : त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रहठा के समीप एनएच पर हुआ हादसा, दो घायल की स्थिति गंभीर

    अमरेश कुमार 2025-02-26 13:42:39 राज्य

      सुपौल न्यूज : त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रहठा के समीप एन एच 327 ई पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

      बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी किसी राहगीर ने एंबुलेंस 102 को कॉल कर दी। उसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया। 

       डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर चारों घायलों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस भी पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मो मुनाजिद, और दूसरा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र बभनगामा निवासी बिजेंद्र कुमार सहित दो अन्य लोग शामिल है। चारों घायलों का प्राथमिक उपचार कर सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया कि घायलों में दो की हालत काफी गंभीर है जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive