Bihar news : नक्सलियों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या करने की आशंका, जंगल में मिला नक्सली विवेक यादव का शव

गया न्यूज : बिहार-झारखंड का इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जंगल से विवेक शव बरामद किया है। बताया जाता है कि नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर साथियों ने ही गोली मार कर हत्या कर दी। मारा गया नक्सली के ऊपर झारखंड में 15 लाख और बिहार में 3 लाख का इनाम घोषित था। नक्सली विवेक यादव के शव की पहचान उनके पत्नी के द्वारा देर रात किया गया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
नक्सली विवेक यादव को किसने गोली मारी है इसकी जांच पुलिस कर रही है। मारा गया नक्सली कई नाम से जाना जाता था, उस पर पुलिस पर हमला,लेवी सहित कई मामले दर्ज है। पुलिस ने शव को डुमरिया थाना क्षेत्र के तेकरा खुर्द पकवा डैम के पास से बरामद किया है, नक्सली विवेक यादव कोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मारा गया नक्सली विवेक यादव के शरीर पर दो गोलियां दागी गई है। एक गोली चेहरे पर लगी है जबकि दूसरी पीठ में लगी। पुलिस ने विवेक यादव के शव के पास से कुछ सामान बरामद किया है जिसमें खैनी,मास्क और कुछ कागजात शामिल है।
बता दें कि इससे पहले कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत बीमारी के कारण हो गई थी जिसका शव जंगल मे ही मिला था। संदीप यादव को दक्षिणी बिहार का कमांड मिला था, उनकी मौत होने के बाद भाकापा माले के द्वारा जिसकी जगह को विवेक यादव को सौपा था और तब से अपना धीरे-धीरे वर्चस्व और जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खौफ कायम कर रखा था। पुलिस ने भी कई बार सरेंडर करने के लिए इश्तिहार और उनके घर पर भी पहुंचा था लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया था। वहीं अब उसका शव जंगल में मिला है और आपसी वर्चस्व की लड़ाई में दोस्तों के द्वारा ही हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।