आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : पटना के गांधी मैदान में जन सुराज की विशाल रैली, गांव-गांव घूम रहे प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती

    प्रतिक कुमार सिंह 2025-02-24 12:18:58 राज्य

      मोतिहारी न्यूज : बिहार विधानसभा चुनाव में अभी 7 महीने का समय हैं फिर भी सभी पार्टियां गांव की ओर चल पड़ी है और अपनी संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली की तैयारी को लेकर जनसुरज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मोतिहारी जिले के कई प्रखंडों का दौरा किया।

      पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक और विशाल रैली 

      अब पटना रैली को लेकर जिला संगठन पकड़ीदयाल महासचिव सचिव सह मधुबन विधायक संभावित प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह के द्वारा लोगों से संपर्क एवं जागरूता अभियान तेज कर दी गई है। जिला संगठन पकड़ीदयाल महासचिव सचिव सह मधुबन विधायक संभावित प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने बताया जनसुराज पार्टी नहीं एक सोच है। बिहार में व्यवस्था बदलनी है। 2025 में बिहार में सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि आगामी 10 मार्च को पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक और विशाल रैली का आयोजन होगा।जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के लोगों की भागीदारी बिहार के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा होगी।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive