Bihar news : घरेलू विवाद के निपटारे के लिए सरपंच के पास न्याय मांगने गई थी महिला, सरपंच फरार, महिला का कराया जा रहा मेडिकल...
                                    नालंदा न्यूज : बिहार के नालंदा इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना रविवार को सामने आई है, जहां गांव का संरक्षक और न्याय का रखवाला माने जाना वाला जनप्रतिनिधि ही दरिंदा बन बैठा है। मामला तेल्हाड़ा थाना इलाके के एक गांव का है, जहां एक पीड़ित महिला घरेलू विवाद के निपटारे के लिए सरपंच के पास न्याय मांगने गई थी मगर उसे इंसाफ मिलने के बजाय आबरू बचाने को जद्दोजहद करना पड़ा। सरपंच मंटू यादव ने पंचायत सरकार भवन में महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का अपने पति के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद न्याय पाने की आस में वह गांव के सरपंच मंटू यादव के घर पहुंची लेकिन न्याय दिलाने की बजाय उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी वारदात के उजागर होते ही सरपंच फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी भी जांच में जुट गए हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही तेल्हाड़ा थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने कार्रवाई शुरू कर दी है, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ हुए झगड़े का हल निकालने के लिए सरपंच के घर गई थी, लेकिन वहां से उसे पंचायत सरकार भवन ले जाया गया जहां सरपंच ने दुष्कर्म किया है l पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सदर अस्पताल में उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
बताते चलें कि ग्रामीण इलाके में सरपंच का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। गांव के लोग अपने विवादों को निपटाने के लिए सरपंच के पास जाते हैं, लेकिन जब न्याय करने वाला ही अन्याय करने लगे तो न्याय की उम्मीद भी खत्म हो जाती है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। लोग सरपंच की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि जिस व्यक्ति को न्याय का जिम्मेदार बनाया गया।
            
            
                          
                          




