आज की ताजा खबर

    Sahrasa crime : घर के पास बदमाशों ने बनाया निशाना, चेन झपटकर बाइक से हो गए फरार, छिनतई की घटना सीसीटीवी में कैद

    रितेश हन्नी 2025-02-23 13:06:18 राज्य

      सहरसा न्यूज : खबर सहरसा से है। जहां शहर के बटराहा वार्ड नं० 36 में दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस मामले की तहकीकत में जुटी हुई है। वहीं छिनतई की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के टीओपी 02 इलाके की है।

       बटराहा वार्ड 36 निवासी डॉ० रमेश मिश्र की 60 वर्षीय पत्नी पुनिया देवी दोपहर घर से रिफ्यूजी चौक पर दूध खरीदने के लिए निकली थी। वे बाजार से दूध लेकर वापस अपने घर के समीप पहुंची। इसी दौरान पैदल पीछे से पहुंचे एक बदमाश ने उनके गले के सोने की चेन को छीनकर दूसरे बदमाश की बाइक पर बैठकर भाग निकला। इस दौरान उन्होंने शोर भी मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने दौड़कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन भाग निकला। इस घटना की लाईव तस्वीर घर के आगे लगे CCTV में कैद हो गयी। पीड़ित परिवार वालों ने टीओपी थानाध्यक्ष सनोज कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive