Bihar news : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक गाड़ी को रुकवा कर तालाब में उतर गए, उनकी देखादेखी धोती संभालते भाजपा के बाकी नेता भी उतरे
Bihar news : बिहार में मखाना खेती को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने न केवल किसानों के साथ संवाद किया बल्कि स्वयं मिथिला की पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुर्ता पहनकर मखाना की बीज बोआई भी की। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा भी दिलाया।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने मखाना अनुसंधान केंद्र के तालाब में उतरकर किसानों के साथ मखाना के बीज डाले और इसकी खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से उत्पादन, लागत, मेहनत और बाजार मूल्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने माना कि मखाना बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण ‘सुपर फूड’ है, जिसके उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार करने के लिए मखाना बोर्ड का गठन जरूरी है।





