Supaul news : पार्श्व गायक अल्ताफ राजा और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायिका अक्षरा सिंह समारोह में बांधेंगे समां

सुपौल न्यूज : छातापुर के पनोरमा पब्लिक स्कूल के पांचवें वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर 02 मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पेनोरमा के CMD और VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 02 मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि VIP के संरक्षक मुकेश सहनी शामिल होंगे। इसके अलावे कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय पार्श्व गायक अल्ताफ राजा, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह शामिल होंगे।
कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, इसको लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे छातापुर इलाके में बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पेनोरमा ग्रुप के CMD और VIP नेता संजीव मिश्रा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल एवं युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह वार्षिकोत्सव सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा मंच होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नया कदम बढ़ा सकेंगे।