आज की ताजा खबर
Gaya News : गया पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, दबोचा गया 1 लाख रुपये का इनामी नक्सली, लोहा सिंह गिरफ्तार
आशीष कुमार
2025-02-20 13:47:18
राज्य

गया न्यूज : गया पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली को दबोचा है। गया पुलिस और SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा सिंह को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सली शेरघाटी अनुमंडल के धनगाई थाना क्षेत्र के तीलेटांड़ गांव का रहने वाला है और कई नक्सली कांडों में वांछित था। नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता की गिरफ्तारी से गया और औरंगाबाद जिला में नक्सली गतिविधि पर विराम लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगा। नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता पर औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना में ही कई मामले दर्ज हैं।